गुरुवार, 15 अगस्त 2013
बुधवार, 14 अगस्त 2013
अप्पन समाचार की पहल "उंची उड़ान" का लोकार्पण
अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय की बालिकाओं ने "उंची उड़ान" नामक त्रैमासिक पत्रिका का प्रकाशन शुरू किया है. ३-४ माह पहले अप्पन समाचार की टीम ने इन बालिकाओं को नागरिक पत्रकारिता का प्रशिक्षण दिया था. मीडिया कार्यशाला के दौरान छात्राओं के चार ग्रुप ने चार वाल मैगज़ीन निकाली थी. अप्पन समाचार की पहल ने रंग लाया और आज स्कूली छात्राओं ने खुद आठ पेज की पत्रिका निकाल कर यह दिखा दिया कि लड़कियां कुछ भी करने में सक्षम हैं. अप्पन समाचार के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अमृतांज इंदीवर ने पत्रिका के प्रकाशन में अहम् भूमिका निभाई।
१३ अगस्त को डॉ एन विजयलक्ष्मी (सचिव, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार, पटना) ने पत्रिका का लोकार्पण किया। उंची उड़ान की संपादक चंदा कुमारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर चरखा के संपादक शम्स तमन्ना, अप्पन समाचार के संस्थापक संतोष सारंग, रंधीर कुमार वर्मा (कल्याण उपनिदेशक, तिरहुत प्रमंडल ), विद्यालय के शिक्षक उमाशंकर यादव, सूर्या फिल्म के राजेश कुमार, रिंकू कुमारी समेत सैकड़ों छात्राएं मौजूद थीं. गुरुवार, 8 अगस्त 2013
शनिवार, 3 अगस्त 2013
गुरुवार, 18 जुलाई 2013
Writers & Reporters of Appan Samachar
Team of Writers & Reporters :
1. Rinku Kumari
2. Khushboo Kumari
3. Pinki Kumari
4. Anita
5. Jubeha Khatoon
6. Renu Kumari
7. Priyanka Kumari
8. Rukhshar
9. Rinku
10. Savita Kumari
11 Ashwini Paswan
मंगलवार, 9 जुलाई 2013
सोमवार, 1 जुलाई 2013
सोमवार, 3 जून 2013
शुक्रवार, 10 मई 2013
मीडिया ट्रेनिंग मॉड्यूल निर्माण के लिए कार्यशाला
मुजफ्फरपुर। मिशन आई इंटरनॅशनल सर्विस एवं बिहार महिला समाख्या सोसाईटी के तत्वावधान में ८ मई से दो दिवसीय मीडिया ट्रेनिंग मॉड्यूल निर्माण के लिए कार्यशाला आयोजित की गयी। इस कार्यशाला में महिला समाख्या एवं अप्पन समाचार के २० प्रतिभागियों ने हिस्सा लेंगे। महिला समाख्या की जिला कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी, विशेषज्ञ के रूप में चरैवेति टाईम्स के संपादक डॉ प्रकाश पंचम एवं अप्पन समाचार के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर अमृतांज इन्दीवर, राजेश कुमार ने अपना बहुमूल्य विचार दिया। प्रतिभागियों में अप्पन समाचार की रिंकू कुमारी, पिंकी कुमारी, महिला समाख्या की किरण वर्मा, शुभम मिश्रा, वीणा कुमारी, रूबी गुप्ता, रेणुका, सुधा सिन्हा, नीतू कुमारी, रौशन जबी, चांदनी, पिंकी, नेहा बानो, मधु, मनीषा, प्रीति, कविता आदि शामिल थीं।
गुरुवार, 2 मई 2013
चरखा की ओर से मीडिया वर्कशॉप
मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड स्थित रामलीला गाछी में चरखा एवं मिशन आई इंटरनॅशनल सर्विस की ओर से ३० अप्रैल से ५ दिवसीय मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया। अप्पन समाचार से जुडी ग्रामीण महिला पत्रकारों में सामाजिक व महिला मुद्दों की एवं न्यूज की समझ बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गयी है। प्रथम दो दिन पंचायतनामा से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार पुष्यमित्र ने प्रतिभागियों को ट्रेनिंग दी। २ मई को टीम ने पारू प्रखंड के नेकनामपुर गॉव एवं गोखुल स्थित विलियम प्रोजेक्ट एवं मुशहर बस्ती में सामाजिक काम, गरीबों की दशा, शिक्षा, स्वास्थ्य, शौचालय आदि योजनाओं की पड़ताल की। अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न योजनाओं में हो रही गड़बड़ियों के बारे में बताया। बीडीऒ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीईओ को तलब कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। चरखा, दिल्ली से आये शम्स तमन्ना लगातार प्रतिभागी को प्रशिक्षित कर रहे हैं। रिंकू कुमारी, खुशबू कुमारी, पिंकी कुमारी, अनीता कुमारी, जुबेहा खातून, सविता कुमारी, प्रियंका कुमारी, रेनू कुमारी समेत एक दर्जन लड़कियाँ मीडिया कार्यशाला में शामिल हुई हैं। इस दौरान अप्पन समाचार के संतोष सारंग, अमृतांज इन्दीवर, पंकज सिंह, फूलदेव पटेल, नितीश कुमार, विनोद जायसवाल, आदि मौजूद रहे।
| ट्रेनिंग देते पंचायतनामा से जुड़े वरिष्ट पत्रकार पुष्यमित्र व चरखा के शम्स तमन्ना |
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



.jpg)










