रविवार, 4 नवंबर 2012

गुरुवार, 18 अक्टूबर 2012

बुधवार, 12 सितंबर 2012

अप्पन समाचार का एंकरिंग और वायस ओवर

12 सितम्बर को अप्पन समाचार के अगले अंक के लिए एंकरिंग और वायस ओवर किया गया। रिंकू कुमारी के अलावा प्रियंका कुमारी एवं शुभम ने शूट को संचालित किया। राजेश कुमार एवं अमृतांज इन्दीवर ने सहयोग किया।

रविवार, 2 सितंबर 2012

'दिल्ली से दूर' है चान्द्केवारी


सईद मिर्ज़ा के सीरियल में अप्पन समाचार


30 अगस्त का दिन अप्पन समाचार की टीम के लिए काफी यादगार रहा। मुजफ्फरपुर के रंगकर्मी स्वाधीन दास ने फोन पर जानकारी दी कि मुंबई से 35 लोगों की टीम आपसे (संतोष सारंग) मिलना चाहती है। 29 अगस्त को मुजफ्फरपुर स्थित माले ऑफिस में मुंबई से आईं मरिषा जी, हिंदी फिल्म के प्रख्यात निर्देशक सईद मिर्ज़ा की पत्नी, सतीशजी आदि से मुलाकात हुई। अप्पन समाचार के बारे में करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत होती रही। सबने इच्छा जाहिर की कि 'दिल्ली से दूर'  सीरियल का एक एपिसोड अप्पन समाचार पर आधारित होगा। शूटिंग का समय तय हुआ।


30 अगस्त को सुबह करीब 9.00 बजे 6 गाड़ियों से सहायक निर्देशकों, कलाकारों, तकनीशियनों, कैमरामैन, साउंड इंजीनियर समेत 35 लोगों की टीम खादी भंडार पहुंची। यहाँ अप्पन समाचार के सूत्रधार संतोष सारंग, प्रोड्यूसर रिंकू कुमारी एवं एंकर खुशबू के साथ सीरियल के अन्य कलाकारों के संवाद को फिल्माया गया। करीब एक घंटे की शूटिंग के बाद उनिट पारू प्रखंड स्थित चान्द्केवारी गाँव पहुंची। वहां अप्पन समाचार की रिपोर्टर एवं कैमरापर्सन माधुरी कुमारी, पिंकी, सविता, अनीता, ममता, विजेता से हुई बातचीत, लड़कियों की रिपोर्टिंग के तरीकों, स्क्रीनिंग, गाँव को  फिल्माया गया। मौके  अप्पन समाचार के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अमृतांज इन्दीवर, वीडियो एडिटर राजेश कुमार, फूलदेव पटेल, पंकज सिंह, स्वाधीन दास समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। रात में मुजफ्फरपुर के प्रिन्स होटल में सईद मिर्ज़ा साहेब से करीब दो घंटे तक अप्पन समाचार की गतिविधियों, कोसी की त्रासदी, विकसित होते बिहार आदि विषयों पर बातचीत होती रही। अमृतांज इन्दीवर, राजेश कुमार, रिंकू, सिद्धांत, नैना के साथ मिर्ज़ा साहेब से मिलना सुखद एहसास रहा।

सईद मिर्ज़ा के साथ अप्पन समाचार की टीम
दिल्ली से दूर :
प्रख्यात फ़िल्मकार सईद अख्तर मिर्जा के निर्देशन में 52 एपिसोड का सीरियल 'दिल्ली से दूर' मुंबई दूरदर्शन के लिए बनाया जा रहा है। सीरियल शूट करने के लिए 35 लोगों की टीम गत 3 महीने से भारत भ्रमण पर है। इस सीरियल में फिक्शन एवं रियलिटी दोनों का पुट होगा। हरेक एपिसोड का विषय अलग-अलग होगा। इसका प्रसारण दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर होगा। इस उनिट  में मेधा, स्वाति, मरिषा, उत्तम आदि शामिल हैं।

सईद अख्तर मिर्ज़ा :
मिर्ज़ा साहेब की कुछ प्रमुख फिल्में हैं - अरविन्द देसाई की अजीब दास्तान, मोहन जोशी हाजिर हो, अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, नसीम आदि। इनकी कुछ टीवी सीरियल काफी चर्चित रहा। जैसे-नुक्कड़, इंतज़ार आदि। सईद मिर्ज़ा 1996 में दो नॅशनल फिल्म अवार्ड जीता है।

सोमवार, 13 अगस्त 2012

कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की छात्रायों ने भी थामा कैमरा

अप्पन समाचार  कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के साथ नागरिक पत्रकारिता पर काम शुरू किया है. इसके लिए मिशन आई और महिला सामाख्या तकनीकी और आर्थिक मदद कर रही है. फ़िलहाल दस प्रखंडों में ये छात्राएं ट्रेनिंग के साथ रिपोर्टिंग कर रही हैं.  मुजफ्फरपुर के सकरा, मुशहरी, कटरा, गायघाट, बोचहाँ, बंदरा, मीनापुर, मुरौल, औराई, काँटी प्रखंडों की 1000 छात्राएं कैमरा और ट्राईपोड संभाल रही हैं. इस कार्यक्रम को अमृतांज इन्दीवर दिशा देने में  जुटे हैं.

सोमवार, 28 मई 2012

ग्रामीण मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

अप्पन समाचार टीम का क्षमतावर्धन करने के लिए मिशन आई इंटरनॅशनल सर्विस एवं बिहार महिला समाख्या सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 26 मई तक तीन दिवसीय "ग्रामीण मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला" का आयोजन हुआ.